बाबा बागेश्वर से मिल सकते हैं तेजस्वी, नीतीश को भी न्यौता!

SHARE:

रिपोर्ट अनमोल कुमार

पटना : चर्चित पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री उर्फ बाबा बागेश्वर पटना के पास नौबतपुर में प्रतिदिन हनुमंत कथा का वाचन कर रहे हैं। हालांकि इस कार्यक्रम का विरोध भी बिहार में खूब हो रहा है। इस बीच कार्यक्रम के आयोजक 10 सर्कुलर रोड राबड़ी आवास पहुंचे और राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव और डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव को इस कार्यक्रम में शरीक होने का न्यौता दिया है। बाबा बागेश्वर फाउंडेशन की तरफ से पहली बार कोई प्रतिनिधि उनके आवास गया। इससे पहले लालू के बड़े बेटे और मंत्री तेजप्रताप यादव ने बाबा के आने से पहले ही पटना एयरपोर्ट पर ही विरोध करने की धमकी दी थी। कार्यक्रम के आयोजनकर्ता बाबा बागेश्वर फाउंडेशन के संरक्षक अरविंद कुमार ठाकुर ने कहा कि इससे पहले अन्य माध्यम से मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री सहित कई मंत्रियों को प्रवचन सुनने के लिए आमंत्रण दिया था। फिर मेरी खुद तेजस्वी जी से मुलाकात हुई है और उन्हें न्यौता दिया है। उम्मीद है कि वो आयेंगे, जैसा उन्होंने कहा है। आयोजक ने कहा कि तेजस्वी यादव के साथ ही बाबा का प्रवचन सुनने का सीएम नीतीश कुमार को भी आमंत्रण दिया गया है। आयोजन समिति को भरोसा है कि मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री दोनों इस कार्यक्रम में आएंगे।

Join us on:

Leave a Comment

और पढ़ें