प्रभारी डीएम सह डीडीसी ने विकास समन्वय समिति की समीक्षा की!

SHARE:

रिपोर्ट – संतोष तिवारी!

आज दिनांक 15 मई 2023 को प्रभारी जिला पदाधिकारी सह डीडीसी ,मुजफ्फरपुर ,श्री आशुतोष द्विवेदी की अध्यक्षता में, जिला स्तरीय विकास समन्वय समिति की समीक्षा बैठक की गई जिसमें जिला स्तरीय पदाधिकारियों के साथ-साथ प्रखंड स्तर से प्रखंड विकास पदाधिकारी, प्रखंड पंचायत राज पदाधिकारी, अंचलाधिकारी सीडीपीओ इत्यादि ने भी वीडियो कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से उक्त बैठक में भाग लिया।

सभी विभागों से संबंधित अद्यतन प्रगति प्रतिवेदन के आधार पर प्रभारी जिलाधिकारी महोदय द्वारा बिंदुवार प्राप्त रिपोर्टों की समीक्षा की गई तथा उक्त समीक्षा के क्रम में जिन प्रखंडों द्वारा सात निश्चय योजना अथवा अन्य किसी भी योजना में अपेक्षित प्रगति नहीं दिखाई दी, उन सभी को आगामी शनिवार तक वांछित लक्ष्य को प्राप्त करने का निर्देश प्रभारी जिलाधिकारी महोदय द्वारा दिया गया।

पंचायत उपचुनाव तथा नगर निकायों के उपचुनाव की तैयारियों को लेकर भी समीक्षा की गई।

अतिक्रमण संबंधी सभी मामलों को प्राथमिकता के आधार पर संबंधित अंचलाधिकारियों को निष्पादन का निर्देश दिया गया।

सभी आंगनबाड़ी केंद्रों को अचूक रूप से नल के जल से आच्छादित करने का निर्देश दिया गया।

एमएमजीएवाई के प्रगति की भी सभी प्रखंड विकास पदाधिकारियों के साथ समीक्षा की गई ।

जिला लोक शिकायत निवारण कार्यालय, अनुमंडल लोक शिकायत निवारण कार्यालय स्तर पर लंबित अतिक्रमण एवं भूमि विवादों के त्वरित निष्पादन हेतु सभी अंचलाधिकारियो को तत्परता पूर्वक कंप्लायंस करने का निर्देश प्रभारी जिलाधिकारी महोदय द्वारा दिया गया।

सात निश्चय योजनाओं के विभिन्न अवयवों की समीक्षा के क्रम में, पीछे रहने /शिथिलता बरतने वाले प्रखंड विकास पदाधिकारियों को प्रत्येक वैकल्पिक दिवस को जूम कॉल के माध्यम से, संध्या 7:00 बजे ,कार्य प्रगति की समीक्षा करने का निर्देश प्रभारी जिलाधिकारी महोदय द्वारा दिया गया।

अंत में धन्यवाद ज्ञापन कर बैठक की समाप्ति की गई।

डीपीआरओ
मुजफ्फरपुर

Join us on:

Leave a Comment