मद्य निषेध सिपाही भर्ती परीक्षा में इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस के साथ एक परीक्षार्थी धराया!

SHARE:

कैमूर/भभुआ(ब्रजेश दुबे):

केंद्रीय चयन परिषद द्वारा आयोजित मद्य निषेध सिपाही भर्ती परीक्षा में सरदार वल्लभभाई पटेल कॉलेज में एक परीक्षार्थी को कदाचार करते हुए इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस के साथ पकड़ा गया। कदाचार के आरोप में पकड़े गए परीक्षार्थी के विरुद्ध सदर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। जिसे पुलिस हिरासत में लिया गया है। परीक्षार्थी दुर्गावती थाना क्षेत्र का राधेश्याम पाल पिता रामसनेही पाल ग्राम दहियाव का रहने वाला है।गौरतलब हो कि रविवार को जिले में बनाए गए 13 परीक्षा केंद्रों पर मद्य निषेध सिपाही भर्ती परीक्षा आयोजित हुई। इस परीक्षा में कुल 7086 परीक्षार्थियों को शामिल होना था। जिसमें 5180 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए जबकि 1906 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। सभी परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा को बेहतर ढंग से आयोजित कराने के लिए मजिस्ट्रेट और पुलिस बल की तैनाती की गई थी।जिलाधिकारी सावन कुमार एसपी ललित मोहन शर्मा ने भी कई परीक्षा केंद्रों का जायजा लिया।परीक्षा केंद्रों में प्रवेश से पहले परीक्षार्थियों की सघन तलाशी ली गई। परीक्षा केंद्रों पर शांतिपूर्ण ढंग से परीक्षा आयोजित हुई। जिला मुख्यालय के उदासी देवी स्कूल पर भभुआ प्रखंड विकास पदाधिकारी मनोज कुमार अग्रवाल परीक्षा के सफल आयोजन में मुस्तैद नजर आए। उन्होंने बताया कि परीक्षा केंद्र पर परीक्षार्थियों की कड़ी तलाशी के बाद प्रवेश दिया गया।

Join us on:

Leave a Comment