रिपोर्ट – धर्मेंद्र कुमार
नाबालिंग लड़का लड़की का अधजला शव बरामद। मुखिया की सूचना पर सुगौली थाना पुलिस ने किया बरामद। प्रेम प्रसंग में ऑनर किलिंग की आशंका। सिकरहना नदी के किनारे से हुआ बरामद। पुलिस शव को कब्जे में लेकर छानबीन में जुटी। सुगौली के माली डुमरी गांव की घटना।
पूर्वी चम्पारण ऑनर किलिंग का मामला सामने आया है। घटना मंगलवार की आधी रात की बाद की सुगौली थाना क्षेत्र की बतायी गई है। जहां नाबालिंग एक लड़का और लड़की की जघन्य हत्या कर शवो को जलाया जा रहा था। मामला प्रेम प्रसंग का बताया गया है। मृतक डुमरी गांव के वार्ड 3 के निवासी बिजुल सहनी का पुत्र मुस्कान कुमार बताया गया है। जबकि लड़की उसी गांव के वार्ड 4 के यादव लाल पंडित की पुत्री विनीता कुमारी बतायी गई है। इस घटना की सूचना पंचायत के मुखिया सुनील सहनी ने सुगौली थाना पुलिस को दिया। जानकारी मिलते ही सुगौली थाना ने घटना की जांच किया। पुलिस टीम डुमरी गांव के बगल के सिकरहना नदी किनारे पहुंची जहां दोनों के शव को जलाया जा रहा था। पुलिस टीम को देख सभी भाग निकले। जहां से पुलिस ने दोनों के जले शव को कब्जे में कर थाना लायी। साथ हीं आरोपित लड़की के पिता यादव लाल पंडित के घर पर पुलिस ने छापामारी किया लेकिन लड़की के परिवार के सभी सदस्य घर छोड़कर फरार हो गए थे। इधर पुलिस ने लड़की की माँ को पुलिस ने हिरासत में लिया है। दोनों की हत्या कर शव जलाने का आरोप लड़के की माँ ने लड़की के पिता,माँ,भाई और अन्य पर लगाया है।अपने बेटे मुस्कान कुमार की हत्या पर माँ मौलेसरी देवी ने बताया की उसका लड़का गांव में नाच देखने गया था। जहां से देर रात तक नही लौटा। खोजबीन की गई तो लड़के और लड़की दोनों की हत्या कर साक्ष्य मिटाने की नीयत से दोनों के शव को आधी रात को गांव के बगल के सिकरहना नदी के किनारे जलाया जा रहा था। दोनों का शव अस्सी प्रतिशत से अधिक जल गया है। जिसे पोस्टमार्टम के लिए मोतिहारी भेजने की तैयारी पुलिस कर रही है। साथ हीं परिजनों की ओर से आवेदन मिलने का इंतजार पुलिस कर रही है।




