पूर्व विधान पार्षद स्व० सोनेलाल मेहता के श्राद्धकर्म में शामिल हुये मुख्यमंत्री!

SHARE:

रवि शंकर शर्मा :-

पटना, 09 मई 2023 :- मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार आज पूर्व विधान पार्षद स्व० सोनेलाल मेहता के श्राद्धकर्म में शामिल हुये। मुख्यमंत्री खगड़िया जिले के खगड़िया प्रखण्ड स्थित सनहौली गाँव स्थित आवास जाकर स्व० सोनेलाल मेहता के चित्र पर पुष्प अर्पित कर अपनी श्रद्धांजलि दी। मुख्यमंत्री ने शोक संतप्त परिजनों से मुलाकात कर उन्हें सांत्वना दी। इस मौके पर जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह, वित्त, वाणिज्य कर एवं संसदीय कार्य मंत्री श्री विजय कुमार चौधरी, विधायक श्री पन्ना लाल पटेल, विधायक श्री छत्रपति यादव सहित जनप्रतिनिधिगण, परिवार के सदस्यगण एवं अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने भी स्व० सोनेलाल मेहता के चित्र पर पुष्प अर्पित कर अपनी श्रद्धांजलि दी।

Join us on:

Leave a Comment

और पढ़ें