Search
Close this search box.

भीषण सड़क हादसा में दो पुलिस जवान की हुई दर्दनाक मौत,5 पुलिस कर्मी सहित एक दर्जन लोग घायल!

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

रिपोर्ट -पुरूषोतम कुमार

स्लग –जमुई जिला में महेशा पत्थर मोड़ के पास भीषण सड़क हादसा में दो पुलिस जवान की हुई दर्दनाक मौत,5 पुलिस कर्मी सहित एक दर्जन लोग घायल

जमुई चकाई मुख्य मार्ग पर महेशा पत्थर के पास शुक्रवार की देर रात चकाई पुलिस की गश्ती वाहन और डीजे लदी पिकअप वाहन के आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई।दुर्घटना इतनी जबरदस्त थी कि गश्ती वाहन के ऊपर पिकअप वाहन चढ़कर पलट गई। इस दुर्घटना में गश्ती वाहन पर सवार एक सब इंस्पेक्टर सचिदानंद सिंह सहित 7 पुलिस जवान गंभीर रूप से घायल हो गए।।जबकि पिकअप वाहन पर सवार आधा दर्जन से अधिक लोग भी घायल हो गए।। सभी घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस के द्वारा स्वास्थ्य केंद्र चकाई में भर्ती कराया गया, जहां से दो पुलिस कर्मी को देवघर रेफर किया गया, जबकि पांच पुलिस कर्मी को जमुई रेफर किया गया।।बाकी अन्य घायलों का इलाज निजी क्लीनिक में चल रहा है।वहीं इलाज के दौरान दो होमगार्ड जवान की मौत हो गई।मृतक पुलिस जवान की पहचान चकाई थाना में पदस्थापित कालेश्वर यादव और अरविंद कुमार सिंह के रूप में हुई है जबकि घायलों में सब इंस्पेक्टर सचिदानंद सिंह,होमगार्ड जवान कुंदन गुप्ता, वकील महतो, विनय यादव, काशी मंडल सहित अन्य जवान शामिल हैं।

बताया जाता है कि चकाई थाना की गश्ती वाहन जिप्सी पर सवार होकर सब इंस्पेक्टर सच्चिदानंद सिंह सहित 7 की संख्या में पुलिस कर्मी रात्रि पेट्रोलिंग कर बामदह से चकाई की और आ रहे थे।इसी बीच जमुई- चकाई मुख्य मार्ग के महेशा पत्थर मोड़ पर सामने से आ रही तेज रफ्तार डीजे लदी पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर गश्ती वाहन में जोरदार टककर मार दी।इस दुर्घटना में सब इंस्पेक्टर सहित सात पुलिस कर्मी घायल हो गए।जिसमे दो पुलिस जवान की इलाज के दौरान मौत हो गई।जबकि पिकअप वाहन पर सवार आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए। वहीं दुर्घटना के बाद पुलिस के कई वरीय पदाधिकारी घटनास्थल पर पहुंचकर दुर्घटना की जायजा ले रहे हैं।। और मृतक व घायलों को देखने के लिए पदाधिकारी अस्पताल पहुंचे हैं

बाइट -घायल जवान

Leave a Comment

और पढ़ें