बाबा महतो साहब महोत्सव का सांसद विधायक ने किया उद्घाटन!

SHARE:

रवि शंकर शर्मा :-

श्री शरण निवास बाबा महतो साहब महोत्सव का सांसद शंभु शरण पटेल ने फ़ीता काटकर व दीप प्रज्वलित कर उद्घाटन किया ।
घोसवरी प्रखंड के कुर्मिचक में हर एक साल के बाद इस मेले का आयोजन होता है ।
कुर्मीचक बाबा महतो साहब की जन्मभूमि है , वहीं नालंदा के परनामा में उन्होंने देह त्याग किया था इसलिए एक साल परनामा तो दूसरे साल कुर्मिचक में इस महोत्सव का आयोजन होता है ।
इस मेले को हिंदू मुस्लिम एकता के प्रतीक के रूप में भी देखा जाता है ।


कहा जाता है की १२ वीं शताब्दी में बाबा महतो साहब और मख़्दूम साहब की दोस्ती के क़िस्से काफ़ी मशहूर हुए, एक दिन मख़्दूम साहब नालंदा से कुर्मिचक बाबा महतो साहब से मिलने आ रहे थे , इस बात की ख़बर जैसे ही महतोसाहब को लगी की तभी वे जिस दीवार पे बैठे थे उसे चल चल रे दीवार कहा और वही दीवार उनका वाहन बन गया।
इसके साथ ही अनेक कथाएँ प्रचलन में हैं ।
मेले में विशिष्ट अतिथि के तौर पर बछवाड़ा विधायक सुरेंद्र मेहता , मुंगेर के पूर्व लोकसभा प्रत्याशी प्रगति मेहता , दरियापुर के मुखिया व भाजपा नेता शैलेंद्र प्रसाद व कुर्मिचक के मुखिया बादल जी समेत कई गणमान्य लोग उपस्थित थे ।
धानुक समाज बाबा महतो साहब के कुल देवता माने जाते हैं । गणमान्य लोगों ने बाबा साहेब के मंदिर में पूजा अर्चना की और मन्नतें माँगी ।
सांसद शंभु शरण पटेल ने कहा की बाबा महतो साहेब द्वारा दिये गये सद्भावना के संदेश को हमे आगे बढ़ाना है ।
बाइट- शंभु शरण पटेल , सांसद

Join us on:

Leave a Comment

और पढ़ें