न्यूज़ डेस्क उत्तर प्रदेश शंखनाद

बरहज, देवरिया । बरहज क्षेत्र में गेंहू खरीद की समस्याओं से जूझ रहे किसानों की समस्याओं के निराकरण व शिकायत की जानकारी हेतु लाल बहादुर शास्त्री गन्ना निगम के उपाध्यक्ष नीरज शाही भाजपा व हियुवा नेताओ के साथ अचानक बरहज के मोहाव, अंडिला व सोनुघाट में क्रय केंद्र पहुँचे व किसानों की समस्याओं को सुने। इस दौरान राज्य मंत्री ने गेहूँ क्रय केन्द्रों पर बोरे की कमी मिलने पर डिप्टी RMO जितेंद्र यादव को तत्काल बोरा उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। सबसे अधिक शिकायत अंडिला क्रय केंद्र पर मिली, जहाँ किसानों ने राज्य मंत्री को बोरे की कमी व भंडारण की समस्या बताई, जिसे राज्यमंत्री द्वारा क्रय केंद्र सचिव भूपेन्द्र नाथ यादव को दूर करने का निर्देश दिया गया।इस दौरान भाजपा नेता अमरेंद्र गुप्त, राजेश मिश्रा, डॉक्टर जनार्दन कुशवाहा प्रधान, अमित सिंह छोटू प्रधान, दीपक सिंह गब्बू, सुधीर यादव, रवि यादव, राजेश यादव, ब्रम्हा मल्ल, धनञ्जय मणि, शैलेन्द्र सिंह टुन्नू,राजू गिरी आदि लोग मौजूद रहे।