मिशन आरोग्य रक्षक अभियान के माध्यम से एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने 32000 लोगों से किया संपर्क: भुवन

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

रिपोर्ट अख्तर शफी

आरा। मिशन आरोग्य रक्षक अभियान के अंतिम दिन अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने भोजपुर जिले के सभी इकाइयों में अलग-अलग गट के माध्यम से 16 गांवो में संपर्क किया । परिषद के विभाग संयोजक राज पांडेय ने बताया कि मिशन आरोग्य रक्षक अभियान समाज हित में बहुत बड़ा अभियान रहा। यह अभियान इतिहास के पन्नों में दर्ज होने वाला है। राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य छोटू सिंह ने बताया कि मिशन आरोग्य रक्षक अभियान के सफल रुप से समाप्ति पर भोजपुर जिला के कार्यकर्ताओं को धन्यवाद देता हूं। जिस तरह से पूरे सात दिन भोजपुर जिला के कार्यकर्ता अपना बहुमूल्य समय देकर करोना के खिलाफ जंग लड़े हैं। निश्चित ही काबिले तारीफ है। प्रदेश सह मंत्री अमित सिंह ने बताया कि समाज के लोगों पर इस अभियान के माध्यम से एक अलग प्रभाव पड़ा है। लोग जागरूक हुए हैं और वैक्सिंन के अफवाहों से बाहर निकलकर वैक्सिंन लेने लगे हैं। जिला संयोजक भुवन पांडेय ने बताया कि इस अभियान के माध्यम से 32000 लोगों से संपर्क किया गया है। इस अभियान में आरा नगर, पीरो नगर, कोइलवर नगर ,बिहिया नगर एवं तरारी प्रखंड के सभी गांवो में चलाया गया। एक गट की संख्या 5 थी। ऐसे में अधिकतम 33 गट एवं न्यूनतम 17 गट इस अभियान में कार्य किए हैं। इस अभियान में समाज के अलग-अलग क्षेत्र से भी लोगों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया है । जिसमें विश्व हिंदू परिषद ,बजरंग दल, सेवा भारती, भारतीय जनता युवा मोर्चा एवं भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ता भी इस अभियान में लगे हुए थे। वहीं विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ता जयशंकर सिंह ने बताया कि इस अभियान के माध्यम से हम सभी को बहुत कुछ सीखने को मिला है और लोगों को जागरूक कर बहुत ही सुखद अनुभूति हो रही है। प्रदेश छात्रा प्रमुख अनामिका केसरी ने बताई कि इस अभियान से जुड़कर अपने आप को सौभाग्यशाली समझती हूं क्योंकि लोगों की सेवा करने का मौका बहुत ही नसीब वाले को मिलता है और यह मौका मुझे मिला है। इन 7 दिनों में बहुत कुछ सीखने को मिला है। इस अभियान में लगे मुख्य रूप से प्रदेश कार्यसमिति सदस्य चंदन तिवारी,नगर विस्तारक राहुल सिंह, कॉलेज अध्यक्ष अंजलि तिवारी, आशुतोष सिंह, अविनाष सिंह , अक्षत कुमार पांडेय, आदित्य कुमार, शिवेश उपाध्याय ,नवनीत ओझा, रितीक ओझा, सौरभ पाठक, अनूप सिंह,हिमांशु रजन ,इसांत, निकेश कुमार, प्रिंस राज, मोनीका, रितू, अंजली सहित बहुत सारे कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Comment

और पढ़ें