Search
Close this search box.

29 मतदान केंद्रों पर शांतिपूर्ण संपन्न हुआ एमएलसी चुनाव का मतदान!

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

कैमूर/ब्रजेश(ब्रजेश दुबे):

कैमूर जिले में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच 29 मतदान केंद्रों पर शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ बिहार विधान परिषद चुनाव का मतदान

31 मार्च दिन शुक्रवार को बिहार विधान परिषद चुनाव का मतदान हुआ। इसी क्रम में कैमूर जिले में मतदान को लेकर 29 केंद्र बनाए गए थे।बकैमूर जिले के सभी प्रखंडों में बिहार विधान परिषद चुनाव के लिए मतदान केंद्र बनाए गए थे। जहां शुक्रवार को जिले में कड़ी सुरक्षा के बीच 29 मतदान केंद्रों पर मतदान हुआ। बिहार विधान परिषद चुनाव के तहत शिक्षक विधान पार्षद पद एवं गया स्नातक पद के लिए मतदान हुआ। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच बिहार विधान परिषद का मतदान हुआ। शुक्रवार की सुबह आठ बजे से शाम पांच बजे तक मतदान हुआ। मतदान को लेकर कैमूर के जिलाधिकारी नवदीप शुक्ला और पुलिस अधीक्षक हृदय कांत बनाए गए मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया और शांति पूर्ण रूप से मतदान संपन्न कराने के लिए दिशा निर्देश दिया। मतदान के सभी प्रत्याशियों का भाग्य बक्से में कैद हो गया। ल जिला पदाधिकारी नवदीप शुक्ला एवं एसपी हृदय कांत ने भभुआ, चैनपुर, चांद, दुर्गावती प्रखंड मुख्यालय सहित कई मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया। मतदान को लेकर बनाए गए शाम पांच बजे के बाद जो आंकड़ा सामने आया। उसके तहत शिक्षक विधान पार्षद पद के लिए 86 .66 प्रतिशत मतदान हुआ। वहीं गया स्नातक विधान पार्षद पद के लिए 52 .44 प्रतिशत मतदान हुआ। शिक्षक निर्वाचन के लिए 12 मतदान केंद्र बनाए गए थे। गया स्नातक पद के लिए जिले में 17 मतदान केंद्र बनाए गए थे।

Leave a Comment

और पढ़ें