प्रशान्त कुमार की रिपोर्ट !
बेगूसराय में पेड़ से मधुमक्खी छतरी से मधु निकालने के दौरान पेड़ से गिरकर एक युवक की मौत हो गई है। घटना लाखों थाना क्षेत्र के बाजितपुर गांव की है। घटना के संबंध में बताया जाता है कि मटिहानी थाना के बदलपुरा गांव निवासी कुंदन कुमार सिंह बाजितपुर गांव के भंवर स्थान में बरगद के पेड़ से मधुमक्खी छटरी से मधु निकालने बीती रात बरगद के पेड़ पर चढ़ा था। मधु निकालने के दौरान वह पेड़ पर अनियंत्रित होकर पेड़ से नीचे गिर गए जिससे उसकी मौत मौके पर ही हो गई । सुबह में शौच के लिए आए लोगों ने देखा कि पेड़ के नीचे शव पड़ा हुआ था। घटना की सूचना पूरे गांव में तत्काल फैल गई और घटनास्थल पर सैकड़ों लोगों की भीड़ जुट गई। स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना मृतक के परिजन को दी गई जिसके बाद मृतक के परिजन भी घटनास्थल पर पहुंचकर शव की पहचान की है। स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना लाखो थाना पुलिस को भी दी जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची है और शव को अपने कब्जे में लेकर पूरे मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है। मृतक के परिजन और स्थानीय लोगों ने बताया कि मृतक घुम घुम कर मधुमक्खी की छतरी से मधु निकालने का काम करता था और मधु निकालने के दौरान हैं पेड़ से गिरकर उसकी मौत हुई है।
बाईट- मृतक के परिजन
बाईट- स्थानीय निवासी




