स्नातक में 55 व शिक्षक पद पर शत प्रतिशत हुआ मतदान!

SHARE:

कैमूर/भभुआ(ब्रजेश दुबे):

जिले के भगवानपुर प्रखंड में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच गया स्नातक और शिक्षक विधान परिषद पद के लिए शांतिपूर्ण मतदान संपन्न हुआ। जिसमें स्नातक पद के लिए बुथ के लिए नियुक्त पीठासीन पदाधिकारी नोहा वीडियो ऋषिकेश कुमार के अनुसार 1068 कुल मतों में 590 वोट पोल हुए। जिसमें महिला मतदाताओं की संख्या 110 तथा पुरुष मतदाताओं की संख्या 480 था। जो कुल मिलाकर 55% से अधिक वोट पड़े। वही शिक्षक पद के लिए बुथ के नियुक्त पीठासीन पदाधिकारी प्रियदर्शनी के अनुसार कुल 69 मतों में शत प्रतिशत मतदान पोल हुआ। जिसमें महिला मतदाताओं की संख्या 12 तथा पुरुष मतदाताओं की संख्या 57 थे।

Join us on:

Leave a Comment