नीतीश कुमार कमजोर व बेसहारा मुख्यमंत्री : अश्विनी चौबे!

SHARE:

रिपोर्ट अनमोल कुमार

प्रधानमंत्री बनने का हसीन सपना देखने वाले नीतीश कुमार का अंत तय

गोपालगंज : केंद्रीय राज्यमंत्री अश्विनी कुमार चौबे ने शहर के बंजारी रोड स्थित एक होटल में बुधवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर हमला बोलते हुए कहा कि नीतीश कुमार कमजोर व बेसहारा मुख्यमंत्री हैं। बिहार में इतना कमजोर मुख्यमंत्री कोई नहीं था। बिहार में एनडीए की सरकार से अलग होने के बाद विकास का कोई कार्य नहीं हो रहा है। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार का अंत तय है। वे प्रधानमंत्री बनने का हसीन सपना देखने का कार्य कर रहे हैं। उनका नाम नीतीश कुमार नहीं लापता कुमार होना चाहिए। बिहार की जनता ने जिस लालू यादव को नकार दिया था, उसी लालू यादव से मिलकर उन्हाेंने बिहार में सरकार बना दी। कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर भी निशाना साधते हुए केंद्रीय मंत्री ने कहा कि कभी कांग्रेस ने पूरे देश में लोकतंत्र का गला घोंटने का कार्य किया था। वहीं, आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में लोकतंत्र और मजबूत हुआ है। इसके साथ ही उन्होंने एमएलसी चुनाव में भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में मतदान करने की अपील भी की।

Join us on:

Leave a Comment