पहुंच पथ को लेकर लोगों ने आगजनी कर घंटों मुख्य मार्ग जाम कर किया प्रदर्शन!

SHARE:

रिपोर्ट – निभाष मोदी

भोलानाथ ओवर ब्रिज पहुंच पथ को लेकर इसाकचक के लोगों ने आगजनी कर घंटों भोलानाथ पुल मुख्य मार्ग को किया जाम

भागलपुर के इशाकचक थाना स्थित भोलानाथ पुल ओवर ब्रिज पहुंच पथ की मांग को लेकर इशाकचक के लोगों ने भोलानाथ पुल को घंटो जाम कर दिया ,प्रदर्शनकारियों ने घंटों टायर जलाकर आगजनी कर और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी कर मुख्य मार्ग को जाम किया जिससे लोगों को घंटों परेशानियों का सामना करना पड़ा , वहां के लोगों ने कहा भोलानाथ ओवर ब्रिज बनने से हम लोगों को कहीं कोई परेशानी नहीं है लेकिन हमें पहुंच पथ अवश्य दिया जाए अन्यथा यह विरोध निरंतर जारी रहेगा, इसाकचक के लोगों का साफ तौर पर कहना है कि भोलानाथ पुल बनने से हम लोगों का किसी प्रकार का निदान नहीं होगा जब तक हम लोगों को पहुंच पथ नहीं मिलता है तबतक हमलोग इस परेशानियों से जूझते रहेंगे ,इसे जल्द से जल्द नक्शे में डाला जाए फिर काम शुरू किया जाए तभी हम लोग शांत होंगे वरना कार्य बाधित किया जाएगा। वहीं प्रदर्शनकारियों ने यह भी कहा कि कई प्रदर्शन हम लोगों ने किया लेकिन जिलाधिकारी इस पर कोई संज्ञान नहीं ले रहे हैं यह कहीं से सही नहीं है।

Join us on:

Leave a Comment