कैमूर/भभुआ(ब्रजेश दुबे):
कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने हाथ से हाथ जोडों कार्यक्रम पर किया विचार विमर्श
रविवार को कैमूर जिले में जिला कांग्रेस कार्यालय शहीद भवन भभुआ में कार्यकर्ताओं ने एक सभा का आयोजन किया। आयोजित किये गये सभा में हाथ से हाथ जोडों कार्यक्रम पर विचार विमर्श किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष सुरेंद्र कुमार पाल ने किया। सभा में कैमूर के प्रभारी सह बिहार विधान सभा के सत्तारूढ दल के सचेतक राजेश कुमार तथा प्रदेश नेता अजातशत्रु जी मौजूद हरें। कार्यक्रम में हाथ से हाथ जोडों कार्यक्रम के तहत कांग्रेस पार्टी बूथ स्तर जायेगी और पार्टी के नीति एवं सिद्धांतों को लोगों को बतायेगी। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी द्वारा पार्टी को मजबूत करने के लिए बहुत बडा कदम है। वहीं सभा के समापन पर कांग्रेसजनों द्वारा एकता चौक पर स्थित गांधी जी के प्रतिमा के पास सत्याग्रह कार्यक्रम आयोजित किया जोकि राहुल गांधी की संसद सदस्यता रद्द करने के विरोध में किया गया। सत्याग्रह सभा में विधान सभा के सत्तारूढ दल के सचेतक राजेश ने कहा कि केंद्र सरकार के द्वारा लोकतंत्र की हत्या की जा रही हैद्ध जनता की आवाज उठाने, किसानों मजदूर युवाओं की आवजा उठाने के कारण उनकी संसद की सदस्य रद्द करदी गयी। मोके पर अशोक पांडे, राजेश पटेल, राधेश्याम कुशवाहा, संजय चौबे, राजीव रंजन पांडेय, नंद बिहारी सिंह समेत कई मौजूद रहें।