मनरेगा मजदूरी दर में 7 से 26 रुपए तक की वृद्धि, 1अप्रैल से नई दर लागु

SHARE:

रिपोर्ट अनमोल कुमार

1 अप्रैल से लागू होगी, दरों में बदलाव के लिए अधिसूचना जारी

नई दिल्ली : केंद्र सरकार ने वित्त वर्ष 2023-24 के लिए
महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना कार्यक्रम (मनरेगा) के तहत मजदूरी दरों में बढ़ोतरी के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्रालय ने 24 मार्च को मजदूरी दरों में बदलाव के लिए अधिसूचना जारी की है। अभी हरियाणा में सबसे अधिक मनरेगा में हर दिन मजदूरी 357 रुपए, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में सबसे कम 221 रुपए मिलते हैं।
केंद्र सरकार की ओर से जारी नोटिफिकेशन के मुताबिक अधिसूचना मनरेगा, 2005 की धारा 6 (1) के तहत जारी की गई है, जिसमें कहा गया है कि केंद्र अधिसूचना द्वारा मनरेगा लाभार्थियों के लिए मजदूरी दरें तय कर सकता है। वहीं मजदूरी में बढ़ोतरी 7 रुपए से लेकर 26 रुपए तक की गई है जो 1 अप्रैल से लागू होगी।
पिछले वर्ष की दरों की तुलना में राजस्थान में मजदूरी में सर्वाधिक प्रतिशत वृद्धि दर्ज की गई है। राजस्थान के लिए संशोधित वेतन 255 रुपए प्रति दिन है, जो 2022-23 में 231 रुपए था। वहीं, बिहार और झारखंड ने पिछले साल की तुलना में लगभग 8 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की है। पिछले साल, इन दोनों राज्यों में एक मनरेगा कार्यकर्ता के लिए दैनिक मजदूरी 210 रुपए थी। अब इसे संशोधित कर 228 रुपए कर दिया गया है।
इसी प्रकार छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश के लिए, जहां सबसे कम दैनिक मजदूरी 221 रुपए है, पिछले वर्ष की तुलना में प्रतिशत वृद्धि 17 दर्ज की गई थी।
राज्यों के लिए मजदूरी में वृद्धि दो से 10 प्रतिशत के बीच है। सबसे कम प्रतिशत वृद्धि दर्ज करने वाले राज्यों में कर्नाटक, गोवा, मेघालय और मणिपुर शामिल हैं।

Join us on:

Leave a Comment

और पढ़ें