रिपोर्ट – अमित कुमार
बिहार भाजपा वाले मोदी जी कह रहें की तेजस्वी यादव अगर नहीं झुकेंगे तो उनका हश्र भी लालू प्रसाद यादव जी जैसा होगा। यानी लालू प्रसाद जी को जो भी तंग और परेशान किया गया या सजा दिलवाई गई वो भारतीय जनता पार्टी के इशारे पर हुई है, ये बात स्वयं सुशील मोदी जी ने स्वीकार कर ली है। पर याद रहे साज़िश षड्यंत्र और फ़रेब का सहारा लेने वाले गिरोह की ताक़त सच्चाई के रास्ते पर लड़ने की नही है पूरा देश जानता है की लालू प्रसाद जी, तेजस्वी यादव जी व उनके परिवार को भारतीय जानता पार्टी निम्न स्तर पर जाकर परेशान कर रही है। पर तेजस्वी यादव लड़ना जानते हैं झुकना नहीं। सच्चाई परेशान होता है हारता नहीं। ये बात भाजपा नेताओं को स्मरण होनी चाहिये। जनता की अदालत बड़ी बड़ी अदालत होती है। 2024 को लेकर छोटे और बड़े दोनों मोदी के आखों में भय साफ़ साफ़ दिख रहा है। हिटलर व तानाशाह नीतियाँ इस देश के अंदर में कई बार जमीदोंज होते देखा गया है।2024 में इस देश की जनता फिर एक बार तानाशाहियों को जमीदोंज करेगी। भारत के लोकतंत्र की जड़े काफ़ी मज़बूत व समृद्ध है। लोकतंत्र की जड़ो को कमजोर कर दे यह देश की जनता कभी स्वीकार नहीं कर सकती।
देश की आवाम की 2024 में ललकार
जनता नही सहेगी तानाशाह सरकार
शक्ति सिंह यादव
प्रवक्ता, राजद बिहार