गंगा घाट पर फेंका जा रहा कूड़ा-कचरा, सवालों के घेरे में फतुहा नगर परिषद!

SHARE:

अंकित त्रिपाठी की रिपोर्ट

महापर्व छठ पूजा में भी गंगा फेंका जा रहा कूड़ा-कचरा, फतुहा नगर परिषद पर उठ रहे हैं सवाल!

(फतुहा): चैती छठ की शुरूआत आज नहाय खाय के साथ हो चुकी है और यह पर्व भी प्रतीक है स्वच्छता का लेकिन ठीक इसके विपरीत मस्ताना घाट पर कूड़ा-कचरा फेंका जा रहा है, जो कि साफ-सफाई पर सवालिया निशान खड़े कर रहे हैं। वहीं घाट पर गंदगी का अंबार पहले से ही लगा था और उसपर भी रोज कचरा फेंका जा रहा है। विडिओ में भी साफ तौर पर गंगा किनारे कचरा फेंकते देखा जा सकता है। इस बाबत सफाईकर्मी से सवाल पुछने पर कि किसके आदेश पर यहां कचरा फेंका जा रहा है तो उसने भी कुछ बोलने से इंकार कर दिया है। अब सवाल यह है कि केंद्र व राज्य साफ-सफाई पर ध्यान केंद्रित कर करोड़ों रूपये खर्च कर रही है लेकिन इस तरह की व्यवस्था से क्या कुछ पता चलता है। वही लोगों ने भी नगर परिषद की इस अनदेखी से नाराजगी प्रकट किया है।

Join us on:

Leave a Comment