उत्पाद विभाग की टीम पर हमला, 4 पुलिसकर्मी घायल, दो वाहन भी क्षतिग्रस्त!

SHARE:

प्रशान्त कुमार की रिपोर्ट

बेगूसराय में उत्पाद पुलिस पर ग्रामीणों ने हमला कर दिया जिसके वजह से उत्पाद पुलिस की दो वाहन क्षतिग्रस्त हो गई है वहीं चार सिपाही घायल हो गए हैं घायल सिपाही का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है घटना के संबंध में बताया जाता है कि बरौनी थाना क्षेत्र बथोली गांव में उत्पाद पुलिस को सूचना मिली थी कि अवैध शराब बनाकर बिक्री की जा रही है इसी सूचना पर उत्पाद पुलिस टीम ने छापामारी के लिए बथोली गांव पहुंची और महुआ शराब बनाने वाले व्यक्तियों को पकड़ कर गाड़ी पर बैठा लिया इससे नाराज ग्रामीणों ने उत्पाद पुलिस टीम पर हमला कर दिया जिसके वजह से पुलिस की दो वाहन क्षतिग्रस्त हुई है इसके साथ साथ ही चार पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल हो गए हैं घटना की सूचना मिलते हैं ब्थोली गांव पहुंचकर पुलिस कैंप कर रही है और हमला करने वाले व्यक्तियों को गिरफ्तारी के लिए छापामारी कर रही है

Join us on:

Leave a Comment