कैमूर/भभुआ(ब्रजेश दुबे):
कैमूर के सरैया गांव में सड़क पार कर रहे मासूम को बुलेट के धक्का मारन से मौत
सड़क पार कर रहे एक तीन वर्षीय मासूम को बुलेट सवार ने धक्का मार दिया। इस घटना में तीन वर्षीय मासूम की मौत हो गयी। यह घटना में कैमूर जिले के भगवानपुर थाना क्षेत्र के सरैयां गावं की बतायी जाती है। मृतक की पहचान सरैया गांव के रोशन कुशवाहा के बेटे आर्यन कुमार के रूप में की गयी है। घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। वहीं घटना के अगले दिन बुधवार को आक्रोशित ग्रामीणों ने सरैया गांव के भगवानपुर-मुंडेश्वरी पथ को कुछ देर के लिए जाम कर दिया। घटना की सूचना मिलने के बाद प्रखंड प्रशासन व पुलिस के साथ साथ सरैया पंचायत के मुखिया उमेश दुबे उर्फ मंटू मौके पर पहुंचे और सड़क जाम किये गये ग्रामीणों को समझा बुझाया और सड़क जाम हटाया गया। यही नहीं मुखिया ने सरकार द्वारा के द्वारा मिलने वाली आर्थिक राशि के लिए प्रखंड विकास पदाधिकारी वीडियो से कबूल नामा कराया तब ग्रामीणों ने मुखिया उमेश दुबे उर्फ मंटू के बात से सहमत होकर जाम हटाया। बता दें कि आर्यन को बाइक सवार के धक्का मारे जाने के बाद वह गंभीर रूप से घायल हो गया और घटना के बाद परिजन उसे इलाज के लिए एक निजी अस्पताल ले गये। जहां से उसे बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर किया गया। लेकिन इसी बीच आर्यन की मौत हो गयी। आर्यन की मौत के बाद से परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है।




