बाढ़- रेलवे ट्रैक से युवक का शव बरामद, पहले मृतक के भाई की भी हो चुकी है हत्या!

SHARE:

रवि शंकर शर्मा :-

रेलवे ट्रैक से युवक का शव बरामद

बाढ़ अनुमंडल के बाढ़ थाना अंतर्गत सलेमपुर डहौर रेलवे क्रॉसिंग के निकट युवक का शव मिलने से सनसनी फ़ैल गई।मृत युवक की पहचान अकबरपुर निवासी सुदीन कुमार के रूप में हुआ है ।
घटना की सूचना पर बाढ़ थाना अध्यक्ष दल बल के साथ घटना स्थल पर पहुंच कर मामले की जांच में जुटे हैँ ।
परिजनों ने बताया कि कुछ महीने पहले मृतक सुदीन के भाई राजू की भी हत्या की गई थी।
प्रथम दृष्टया पता चलता है की अपराधी कही और हत्या कर शव की पहचान छुपाने के लिए रेलवे ट्रेक पर फेंक दिया।घटना के बाद परिजनों में काफी रोष है।

Join us on:

Leave a Comment