रिपोर्ट:-संतोष कुमार पाण्डेय
बिहार/लखीसराय
:- लखीसराय। बिहार सरकार के भवन निर्माण मंत्री अशोक चौधरी भीम संवाद यात्रा के तहत आज लखीसराय स्थित नगर भवन पहुंचे।जहां उन्होंने बताया की पिछले 17 वर्षों में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के लिए कार्य किया है । इस यात्रा के माध्यम से उनलोगों के बीच रख रहा हूं।वहीं जो लोग आरक्षण को खत्म करने की बात करते हैं उसको लेकर अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के लोगों को संगठित रहने का आव्हान कर रहा हूं।आगामी 14 अप्रैल को होने वाले अंबेडकर जयंती को समारोह पूर्वक मनाया जाना है जिसको लेकर भी मैं लोगों से आव्हान करने आया हूं । क्योंकि उनके कारण ही आज छुआ छूत का दंश झेल रहे लोग सामान्य धारा में शामिल हो पाएं हैं।इस दौरान जदयू जिलाध्यक्ष रामानंद मंडल,नगर सभापति अरविंद पासवान समेत कई कार्यकर्ता और अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के लोग मौजूद रहे।
बाइट – अशोक चौधरी, भवन निर्माण मंत्री,बिहार सरकार।




