ऋषभ कुमार की रिपोर्ट –
हाजीपुर:-सदर प्रखंड के दौलतपुर चांदी कचहरी चौक के निकट पैरामाउंट+2कोचिंग सेंटर में प्रतियोगिता परीक्षा का आयोजन किया गया सफल छात्र छात्राओं को मेडल देकर किया गया सम्मानित । कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में इंटरमीडिएट कॉलेज लावापुर के डायरेक्टर राम सुहाग राय सामिल हुए। प्रतियोगिता परीक्षा में वैसे छात्र-छात्राओं ने भाग लिया जो वर्ष 2023 में मैट्रिक का परीक्षा दे चुका है। प्रतियोगिता परीक्षा में प्रथम स्थान लाया सुमित कुमार, द्वितीय बेबी तरन्नुम, तृतीय अनुराग कुमार,नेहा कुमारी। कप और मेडल देकर सम्मानित किया गया। कोचिंग के डायरेक्टर इंजीनियर प्रेम कुमार ने बताया कि बच्चे में बेहतर प्रतिभा चुपी है आवश्यकता है सिर्फ निखारने की। उन्होंने यह भी बताया कि आसपास में प्लस टू के बच्चे के लिए नहीं था कोचिंग की व्यवस्था जो अब पैरामाउंट प्लस टू कोचिंग सेंटर बेहतर रूप से चल रहा है खास बात तो यह है कि इस कोचिंग सेंटर में वैसे छात्र-छात्रा जो आर्थिक रूप से कमजोर हैं उन्हें निशुल्क पढ़ाया जाएगा। इतना ही नहीं कॉपी किताब में भी दिया जाएगा। मौके पर उपस्थित रहे हैं पंचायत के मुखिया सोहन राय शिक्षक अरुण कुमार मुकेश कुमार पवन कुमार यादव लक्ष्मण राय विनय राय राजू राय दीपक कुमार आदि उपस्थित रहे।




