ऋषभ कुमार की रिपोर्ट –
वैशाली। बिदुपुर थाने के मनियारपुर चोर के बगीचे में करंट लगने से एक युवक की मौत रविवार की संध्या में हो गई हैं। इधर युवक की मौत हो जाने के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गया। घटना की जानकारी मिलते ही घटनास्थल पर हजारों की संख्या में लोग इकट्ठा हो गए इसकी सूचना बिदुपुर थाने की पुलिस और चांदपुरा थाने की पुलिस अधिकारी को दी गई। जिसके बाद दोनों थाने की पुलिस अधिकारी दल बल के साथ घटनास्थल पहुंचे और काफी मशक्कत के बाद उन लोगों को समझा-बुझाकर मामले को शांत किया और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल हाजीपुर भेज दिया है।
मृतक युवक चांदपुरा ओपी क्षेत्र के रसलपुर हबीब गांव निवासी स्वर्गीय नथुनी पासवान का 55 वर्षीय पुत्र राज नंदन पासवान बताया गया है। जोकि बिदुपुर थाना क्षेत्र के मनियारपुर गांव की चोर में आकर जलावन के लिए बांस की कोठी से सुखी लकड़ियां तोड़ रहा था। तभी जमीन के 10 फीट ऊपर से गुजरे एक 11000 वोल्ट की बिजली की तार की चपेट में आ गया जिसके कारण युवक की मौत बस की कोठी में ही हो गया।
इधर घटना की जानकारी उसके परिवार वालों को लगते ही परिजनों में कोहराम मच गया। हालांकि स्थानीय लोगों का गुस्सा बिजली विभाग के अधिकारियों पर था। स्थानीय लोगों ने बताया कि कई बार बिजली विभाग के अधिकारी को बिजली की हाईटेंशन तार जमीन से 10 फीट ऊपर होने की सूचना किया गया था। बावजूद बिजली विभाग के अधिकारी के द्वारा कार्रवाई नहीं की जा रही थी जिसके कारण हादसा हुई है। वही बिदुपुर थाने और चांदपुरा ओपी पुलिस अधिकारी ने आक्रोशित लोगों को समझा-बुझाकर मामले को शांत कराया और शव बस की कोठी से उतरवाकर कब्जे में ले लिया और उसे पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल हाजीपुर भेज दिया है और मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है।




