महागठबंधन के एमएलसी चुनाव के लिये आयोजित बैठक में हंगामा, हाथपाई!

SHARE:

पंकज कुमार जहानाबाद

जहानाबाद में बिहार विधान परिषद के स्नातक चुनाव को लेकर की गई बैठक में जमकर हंगामा हुआ। दो कार्यकर्त्ता गाली गलौज करते हुए हाथापाई करने लगे। हाथापाई होता देख अन्य कार्यकता बीच बचाव करने लगे। दरअसल बिहार विधान परिषद के स्नातक,स्नातक शिक्षक चुनाव में महागठबंधन के उम्मीदवारों की जीत सुनिश्चित को लेकर शहर के कोर्ट स्थित एक निजी हॉल में बैठक का आयोजन किया गया। जहां एक कार्यकर्ता भाषण दे रहे थे तभी मंच के नीचे से एक कार्यकर्ता ने कमेंट कर दिया जिसजे बाद भाषण के बीच में ही कार्यकर्ता मंच से नीचे उतर गए और आपस में भीड़ गए। गाली गलौज करते हुए हाथापाई करने लगे। मीडिया के कैमरे को देखते हुए कुछ देर तक हंगामा चला लेकिन किसी तरह समझा बुझाकर मामले को शांत कराया। मामला शांत होने के बाद पुनः एक बार फिर कहा सुनी हो गयी जहां मीडिया के कैमरे को देखते हुए लोग खुद शांत हो गए। इस पूरे मामले पर हंगामा कर रहे एक कार्यकर्ता ने बताया कि मच से गाली देने का आरोप लगाया है। वही इस बैठक में जहानाबाद के सांसद चंदेश्वर प्रसाद चंद्रवंशी, जहानाबाद के विधायक कुमार कृष्ण मोहन उर्फ सुदय यादव,घोसी विधायक रामबली सिंह यादव, मखदुमपुर विधायक सतीश दास, स्नातक उम्मीदवार पुनीत सिंह सहित बड़ी संख्या में महागठबंधन के कार्यकर्ता व नेता मौजूद थे।
Byte – मनोज कुमार,राजद कार्यकर्ता
स्थानीय राजद नेता

Join us on:

Leave a Comment