ग्लोबल कोशी सीमांचल डेवलपमेंट कॉन्क्लेव को ले प्रेस वार्ता का आयोजन!

SHARE:

आकाश कुमार की रिपोर्ट

पूर्णिया एयरपोर्ट के मुद्दे को केंद्र में रखकर 19 मार्च को होने वाले ग्लोबल कोशी सीमांचल डेवलपमेंट कॉन्क्लेव को लेकर सारी तैयारी पूरी कर ली गई है। जाने – माने फैशन डिजाइनर नीतीश चंद्रा द्वारा
आयोजित यह कॉन्क्लेव शहर के विद्या विहार इंस्टीट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी प्रांगण में होगा। वहीं इससे पहले शनिवार को पूर्णिया लाइन बाजार स्थित मां पंचादेवी नर्सिंग होम में डा ए के गुप्ता सभागार में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया।

मौके पर प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए पूर्णिया एयरपोर्ट संघर्ष मोर्चा के कन्वेनर ए.के.गुप्ता तथा नीतीश चंद्रा ने कहा की पूर्णिया एयरपोर्ट का मुद्दा अब आम जनों का मुद्दा बन गया है। सीमांचल के समेत आस- पड़ोस के जिले के लोगों को इससे काफी सहूलियत होगी। साथ ही विकास को नया आयाम मिलेगा। इस कार्यक्रम में राजनीतिक,सामाजिक, साहित्यिक ,व्यवसाई तथा कला, पत्रकारिता क्षेत्र के अलावा महिलाओं की टीम हिस्सा लेगी। जो इस मुद्दे पर परिचर्चा करेंगे।

जान लें कार्यक्रम की रूपरेखा :

30 मिनट के कुल 6 सेशन होंगे। हर सेशन में 6 गेस्ट स्पीकर होंगे जो 5 मिनट में पूर्णिया एयरपोर्ट के मुद्दे पर अपनी बात रखेंगे।

यह गैर- राजनैतिक कार्यक्रम है, इसलिए सभी वक्ता सिर्फ पूर्णिया की प्रगति को ध्यान में रखते हुए अपने बिंदुओं को रखेंग. जिससे मिशन एयरपोर्ट को बल मिल सके।

इस मौके पर डाक्टर ए के गुप्ता और नीतीश चंद्रा के अलावा ,रुपेश डूंगरवाल (चैंबर ऑफ कॉमर्स सेक्रेट्री), नंद किशोर सिंह (अध्यक्ष प्रेस क्लब पूर्णिया), राणा प्रताप सिंह (श्री राम सेवा संघ), विजय शंकर (साइकिलिंग एसोसिएशन), पुष्कर मिश्रा, रितेश राज(एम एस यू) नीलम अग्रवाल (प्रेसिडेंट एथलेटिक्स एसोसिएशन), रविंद्र साह (ग्रीन पूर्णिया) उपस्थित रहे।

Join us on:

Leave a Comment