मुख्यमंत्री नितीश कुमार के माँ के नाम पर बने अस्पताल का भाजपा सांसद राकेश सिन्हा ने किया उद्घाटन!

SHARE:

प्रशांत कुमार की रिपोर्ट :-

बेगूसराय के बरौनी प्रखंड के केशावे पंचायत में माता परमेश्वरी देवी अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का उद्घाटन राज्यसभा सांसद राकेश सिन्हा ने फीता काटकर किया। इस मौके पर राज्यसभा सांसद राकेश सिन्हा ने कहा कि यह बात भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जानेंगे तो प्रसन्न होंगे भारत में दो ऐसे महत्वपूर्ण विभाग है, जो आम लोगों से खास लोगों तक की जरूरत पड़ती है। पहले के जमाने में लोग स्वास्थ्य और शिक्षा के लिए जमीन देकर स्कूल और अस्पताल बनाते थे उसी परंपरा को केशवे पंचायत के मुखिया गोपाल कुमार और मटिहानी विधानसभा के पूर्व विधायक नरेंद्र कुमार सिंह उर्फ बोगो सिंह के द्वारा और उनके परिवार के लोग अस्पताल बना रहे हैं यह प्रशंसा योग्य है और लोगों को इनसे प्रेरणा लेने की जरूरत है। माता परमेश्वरी देवी अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र उद्घाटन के मौके पर सभा का अध्यक्षता पंचायत के मुखिया गोपाल कुमार कर रहे थे जबकि मंच संचालन रजनीश कुमार कर रहे थे इस मौके पर राज सभा सांसद प्रतिनिधि शंभू कुमार सिंह, जी डी कॉलेज के पूर्व प्राचार्य अवधेश कुमार बलराम कुमार सिंह, इस अवसर पर क्षेत्र के शिक्षाविद डॉक्टर इंजीनियर और बुद्धिजीवी नागरिक समेत आमजन उपस्थित थे।

Join us on:

Leave a Comment