भारत में 90 प्रतिशत मुस्लिम कन्वर्टेड मुसलमान है, ये सभी पहले दलित और छुआछूत के शिकार थे – अशोक चौधरी!

SHARE:

रिपोर्ट- ऋषिकेश कुमार

मंत्री अशोक चौधरी का बेतुका व्यान न्यूज नालंदा
लोकेशन।नालंदा

बिहार के भवन निर्माण मंत्री अशोक चौधरी ने मुसलमानों पर विवादित बयान दिया है। बिहारशरीफ में भीम चौपाल के मौके पर आयोजित कार्यक्रम के दौरान पत्रकारों के द्वारा रमजान के मौके पर बिहार सरकार के द्वारा की गयी मुस्लिम कर्मियों के लिए एक घंटे पूर्व कार्यालय आने और एक घंटे पूर्व कार्यालय से जाने के आदेश के सवाल पर कहा कि भारत में 90 प्रतिशत मुस्लिम कन्वर्टेड मुसलमान है। भारतीय जनता पार्टी हिन्दू मुस्लिम करते रहती है। कुछ भी करिये तो हिन्दू मुस्लिम करेगा। मुस्लमान की बात कह रहें है, कोई मुस्लमान लंदन या अमेरिका से नहीं आये है। यह सब दलित है जो ब्राह्णवादी व्यवस्था के तहत छुआछुत में फंसा दिया,तब कुछ लोग मुस्लमान और कुछ बौद्धिस्ट बन गये। क्योंकि वहां छुआछुत नहीं था। कोई मुसलमान अफगान से नहीं आये है। भाजपा के लोग बेवजह हवा पानी बनाते रहते हैं।

बाइट।अशोक चौधरी मंत्री बिहार

ऋषिकेश संवाददाता नालंदा

Join us on:

Leave a Comment