अपराध की योजना बना रहे 4 बदमाशों को मोतिहारी पुलिस ने हथियार समेत दबोचा!

SHARE:

धर्मेंद्र कुमार की रिपोर्ट :-

मोतिहारी पुलिस को एक बड़ी सफलता मिली,एक बड़ी घटना को करने वाला था अपराधी
हरसिद्धि के कोबैया चौक से दो लोडेड देशी पिस्टल के साथ चार अपराधी पकड़ाए।
अपराधिक घटना को अंजाम देने के लिए इकट्ठा हुए थे अपराधी।
डीएसपी अरेराज के नेतृत्व में हुई छापेमारी।
गोपालगंज व पूर्वी चम्पारण में हुए लूट व हत्या मामले में शामिल है पकड़े गए अपराधी।
पकड़े गए अपराधियो में गोबिंदगंज के शिव सहनी, नवादा के दीपक चौबे, बजरिया के तासीर आलम व फुरसतपुर के विपिन सहनी है शामिल।
चोरी के दो बाइक, दो लोडेड पिस्टल, 9 mm के चार गोली व करीब डेढ़ सौ ग्राम मादक पदार्थ के साथ पकड़े गए है अपराधी।
छापेमारी टीम में हरसिद्धि थाना प्रभारी ज्वाला कुमार सिंह सहित गोबिंदगंज, संग्रामपुर पुलिस थी शामिल।
एसपी कांतेश कुमार मिश्र ने PC कर किया खुलासा।मोतिहारी पुलिस द्वारा मोतिहारी जिलान्तर्गत एवं गोपालगंज जिलान्तर्गत विगत माह में हुई लूट
की घटना में संलिप्त अपराधकर्मी अवैध आग्नेयास्त्र एवं मादक पदार्थ के साथ गिरफ्तार ।
गिरफ्तार अभियुक्तो में से 01. शिव सहनी, 02. तासीर आलम एवं 03. विपिन
सहनी पूर्व में जेल से जमानत पर निकले हैं। इनकी गिरफ्तारी से गोविन्दगंज, सुगौली, कोटवा
संग्रामपुर, केसरिया, डुमरियाघाट एवं गोपालगंज नगर थानाक्षेत्र में विगत 02 माह में हुई लूट कांडों का,सफल उद्भेदन हुआ हैं। घटना में शामिल अन्य की गिरफ्तारी हेतु लगातार छापेमारी की जा रही हैं।
बाइट :— कांतेश कुमार मिश्र,एसपी।

Join us on:

Leave a Comment