आरा/आशुतोष पाण्डेय
भोजपुर जिले के बिहिया तियर थाना क्षेत्र के तियर गांव में 12 वर्षीय बच्ची की हत्या मामले को लेकर सैकड़ों आक्रोशित ग्रामीण तियर थाना को घेर लिए हैं और नारेबाजी कर रहे हैं। बच्ची के शव को सड़क पर रखकर सड़क पर आगजनी कर आवागमन बंद कर दिये हैं। आक्रोशित ग्रामीण दोषियों को गिरफ्तार करने और तियर थाना में पदस्थापित एक ASI पर दोषियों की मदद करने और भगाने का आरोप लगाते हुए उस पर करवाई की मांग कर रहे हैं।





