जमुई में भीषण हादसा, ट्रक और ऑटो की टक्कर, 2 की मौत,9 घायल, कई की हालत नाजुक!

SHARE:

रिपोर्ट -पुरूषोतम कुमार

ट्रक की ठोकर से आटो चालक व एक बच्ची की हुई मौत,नौ लोग घायल

एंकर –जमुई जिला गंगा स्नान करने आटो से हाथीदा जा रहे थे सभी लोग
एक ही परिवार के हैं मृतक व घायल,घटना की जांच में जुटी पुलिस

जमुई लखीसराय मुख्य मार्ग पर अंबा गांव के पास रविवार की अहले सुबह भीषण सड़क हादसा में आटो चालक और एक बच्ची की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि आटो पर सवार नौ लोग बुरी तरह घायल हो गए। घटना की सूचना के बाद पहुंची डायल 112 की पुलिस टीम के द्वारा सभी को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डाक्टर अरविंद कुमार के द्वारा प्राथमिक उपचार के बाद दो की गंभीर स्थिति को देखते हुए पटना रेफर कर दिया गया जबकि बाकी घायलों का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है। मृतक चालक की पहचान सोनो थाना क्षेत्र के तिलकपुर गांव निवासी सोखो रजक के पुत्र जद्दु रजक एवं राजकुमार यादव की दो वर्षीय पुत्री निशा कुमारी के रूप में हुई है। जबकि घायलों में तिलकपुर गांव निवासी शांति देवी,
राजकुमार यादव,पंकज यादव
सुखदेव यादव,भुसिया देवी,
बेनी यादव,आठ वर्षीय सतीश कुमार,नौ वर्षीय सचिन कुमार और एक अन्य चालक किशन पंडित घायल हुए हैं। जिसमें दो लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है। मृतक चालक के अलावा मृतक बच्ची व सभी घायल एक ही परिवार के हैं। बताया जाता है कि आटो पर सवार होकर एक ही परिवार के 12 लोग गंगा स्नान के लिए हाथीदह जा रहे थे, जैसे ही आटो अंबा गांव के पास पहुंची इसी दौरान बालू घाट की ओर से आ रही तेज रफ्तार ट्रक अनियंत्रित होकर जोरदार ठोकर मारते हुए फरार हो गई। इस दुर्घटना में 11 लोग घायल हो गए। सभी घायलों को डायल 112 की पुलिस टीम के द्वारा इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया, जहां डाक्टर अरविंद कुमार ने आटो चालक जद्दु रजक और दो वर्षीय बच्ची निशा कुमारी को जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। फिलहाल फरार ट्रक की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस घटना की जांच पड़ताल व ट्रक की पहचान में जुटी हुई है।

बाइट -अस्पताल अधिकारी

Join us on:

Leave a Comment