नालंदा-बंद घर चोरों के निशाने पर, लाखों किया साफ!

SHARE:

ऋषिकेश की रिपोर्ट

बिहार थाना क्षेत्र इलाके के खैराबाद गांव में बंद घर को चोरो ने निशाना बनाते हुए 5 लाख की चोरी कर ली।घटना के सबन्ध में स्थानीय ग्रामीणों ने बताया शैलेन्द्र रविदास का पूरा परिवार बाहर में काम करता है जिसके कारण चार महीनों से घर मे कोई नही रहता है।जिसका अज्ञात चोरों ने बड़े ही आराम से फायदा उठाते हुए घर के अंदर रखे महंगे आभूषण,कपड़े बर्तन समेत 5 लाख की चोरी कर ली।स्थानीय ग्रामीणों के द्वारा सुबह में घर का ताला टूटा हुआ देख इसकी सूचना स्थानीय पुलिस को दी।बिहार थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुचकर मामले की जांच कर रही है।वही अज्ञात चोरों के विरुद्ध बिहार थाना में मामला दर्ज कराया गया है।गौरतलब है कि इन दिनों नालंदा जिले में चोरो का आतंक से लोग परेशान है।चोरो अक्सर उसी घर को निशाना बना रहे है जिस घर मे कोई नही रहता है।

बाइट।स्थानीय ग्रामीण

ऋषिकेश संवाददाता नालन्दा

Join us on:

Leave a Comment