प्रशान्त कुमार की रिपोर्ट
बेगूसराय में एक दिवसीय दौरे पर पहुंचे अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद के संस्थापक अध्यक्ष प्रवीण तोगड़िया ने पोखरिया मोहल्ले में अपने कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। कार्यकर्ताओं से मुलाकात के बाद पत्रकारों से बात करते हुए देश के मौजूदा हालात और बिहार की राजनीति पर भी अपनी बातें कहीं। प्रवीण तोगड़िया ने बिहार के शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर के द्वारा रामचरितमानस को लेकर किए गए आपत्तिजनक टिप्पणी पर कहा कि जब बाबर और मुगल की वजह से भगवान राम में आस्था कम नहीं हुई तो शिक्षा मंत्री के बयान से आस्था पर कोई फर्क नहीं पड़ेगा । शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर कृष्ण के वंशज हैं ऐसे में राम और कृष्ण एक हैं उन्हें राम का भी सम्मान करना चाहिए। प्रवीण तोगड़िया ने भारत में बढ़ती जनसंख्या को लेकर चिंता जताते हुए कहा कि आज जनसंख्या नियंत्रण कानून की आवश्यकता है उत्तर बिहार में जिस तरह से बांग्लादेशी घुसपैठिए की तादाद बढ़ रही है वह जल्द ही 20 सालों में कश्मीर बन जाएगा जिस तरह से कश्मीर में हत्या लूट पलायन हो रहा है वहीं हालात पूर्णिया और सीमांचल का हो जाएगा। केन्द्र सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि भारत हिंदू राष्ट्र था और रहेगा आज जरूरत है सस्ती शिक्षा, कर्ज मुक्त किसान , रोजगार युक्त युवा की जरूरत है। वह काशी मथुरा को एक करने के लिए निकले थे और उनका यह अभियान चलता रहेगा लेकिन आज लोग पाकिस्तान को गेहूं देने की बात कर रहे हैं, जिस पाकिस्तान ने भारत के 70000 हिंदुओं की हत्या की थी आज लोग मस्जिद जा रहे हैं लेकिन उनका सपना है काशी मथुरा और हिंदू राष्ट्र इसी पर काम कर रहे हैं।
बाईट- प्रवीण तोगड़िया संस्थापक अध्यक्ष अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद




