मोकामा- अवैध आल्टो और अवैध शराब समेत दो गिरफ्तार!

SHARE:

रवि शंकर शर्मा :-

मोकामा के हथिदह थाना ने बीती रात अवैध कार और उसमें रखे अवैध शराब के साथ दो तस्करो को गिरफ्तार किया है!
बताया जा रहा है की ये एक संगठित गिरोह है जो चोरी के वाहन से अवैध शराब कारोबार में संलिप्त रहा है!
थानाध्यक्ष राकेश कुमार रंजन ने बताया की शराब ढूलाई की गुप्त सूचना प्राप्त हुई थी, इसी आलोक में गश्ती दल व सब इंस्पेक्टर रामाशीष सिंह को उसे पकड़ने की जिम्मेदारी दी गई, आल्टो बाटा मोड़ के पास आते ही पुलिस को देखकर भागने लगा, परंतु पुलिस ने दोनों तरफ से रास्ते बंद कर रखे थे, अतः तस्कर पकड़े गये!
ज़ब तलाशी ली गई तो कार से 125 लीटर देशी शराब जो पानी के बोतल में भरकर ले जाया जा रहा था उसे जब्त किया गया, जिसे होली में खपाने की तैयारी थी, इसके साथ दो तस्कर भी गिरफ्तार किए गये, जाँच के दौरान पता ये भी चला की जब्त कार के नंबर प्लेट भी फर्जी है, जो संभवतः चोरी की है, पुलिस इस मामले में भी जाँच कर रही है की इन शराब माफियाओ के तार वाहन चोर गिरोह से तो नहीं है? दोनो से पूछताछ के आधार पर बड़े रैकेट के संकेत भी मिले हैँ अतः इस मामले में पुलिस ने कुल 8 लोगों पर नामजद प्राथमिकी दर्ज कर ली है और दोनों आरोपितों को जेल भेज़ दिया गया!
साथ ही अन्य 6 की तलाश के लिये छापेमारी कर रही है, बाकियों की गिरफ्तारी के बाद शराब और वाहन चोरी के गठजोड़ और एक बड़े आपराधिक गिरोह के खुलासे की उम्मीद पुलिस कर रही है!

Byte :- सब इंस्पेक्टर, रामाशीष सिंह

Join us on:

Leave a Comment