पाक में गेहूं नहीं, सेना भेजने की जरूरत :- प्रवीण तोगड़िया!

SHARE:

संतोष तिवारी की रिपोर्ट :-

मुज़फ़्फ़रपुर

शिक्षा-रोजगार देने की जरूरत:- तोगड़िया ,,राम मंदिर बन रहा है अब रामजी और सीताजी के 100 करोड़ बेटे-बेटियों को भोजन, शिक्षा और रोजगार दिलाने की बारी है,, हिन्दुत्व का मतलब गरीबी मुक्त हिन्दू, रोजगार युक्त युवा और कर्ज मुक्त किसान है,, जैसे ही शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार हिन्दुओं को मिलने लगेगा। धर्मातरण रुक जाएगा ,, ये बातें बुधवार को अंतरराष्ट्रीय हिन्दू परिषद के संस्थापक अध्यक्ष प्रवीण भाई तोगड़िया ने एमपीएस साइंस कॉलेज में आयोजित हिन्दू साथी मिलन समारोह के दौरान कहीं ,, उन्होंने कहा कि हिन्दुओं को एकजुट होने की आवश्यकता है, नहीं तो अगले 50 वर्षों में भारत से हिन्दुओं का अस्तित्व समाप्त हो जाएगा,, राजनीति करने वाले लोग हिन्दुओं को जातिवाद में तोड़ने की
कोशिश करते हैं। इससे बचने की जरूरत है सभी हिन्दू चाहे वे किसी भी जाति से हों, हमारे भाई-बहन हैं व एकजुट होने की जरूरत है। पाक को गेहूं नहीं, सेना भेजने की जरूरत उन्होंने प्रेस वार्ता में एक सवाल के जवाब में कहा कि पाकिस्तान बार-बार आतंकवाद को बढ़ावा देता है और हम उनको गेहूं और अन्य अनाज भेजते हैं ,, पाकिस्तान जैसे राष्ट्र में गेहूं नहीं, सेना भेजनी चाहिए। ताकि एकीकृत भारत का सपना पूरा हो ,,

Join us on:

Leave a Comment