बेगूसराय – आंगनबाड़ी सेविकाओं सहायिकाओं का जोरदार प्रदर्शन!

SHARE:

प्रशान्त कुमार की रिपोर्ट

बेगूसराय में आंगनवाड़ी सेविका और सहायिकाओं ने सरकारी कर्मी का दर्जा देने समेत 21 मांगों को लेकर डीएम ऑफिस पर विशाल विरोध प्रदर्शन किया है। दरअसल पूर्व घोषित कार्यक्रम के तहत एटीआईसीयू के बैनर तले जिले भर के सैकड़ों की संख्या में आंगनबाड़ी सेविका सहायिका जुलूस के साथ डीएम ऑफिस पर पहुंचा और जमकर हंगामा करते हुए विरोध प्रदर्शन किया है। इस दौरान बिहार सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की गई। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि आंगनवाड़ी सेविका सहायिका को सरकारी कर्मी का दर्जा देने, सेविका को 25000 और सहायिका को 18000 वेतनमान देने, बकाया वेतन का भुगतान करने, पीएफ योजना का लाभ देने , सीडीपीओ की बहाली में आंगनबाड़ी सेविकाओं को मौका देने समेत 21 सूत्री मांगों को लेकर विरोध प्रदर्शन किया गया है। आंगनवाड़ी सेविका सहायिकाओं ने कहा कि लंबे समय से सरकारी कर्मी का दर्जा और वेतनमान की मांग को लेकर आंदोलन किया जा रहा है हर बार सिर्फ सरकारी स्तर पर आश्वासन दिया जा रहा है लेकिन आज तक इनकी मांगों को पूरा नहीं किया गया है। इसी को लेकर सैकड़ों की संख्या में महिलाएं डीएम ऑफिस पहुंचकर विरोध प्रदर्शन किया है। अगर इनकी मांगों को पूरा नहीं किया गया तो आने वाले समय में उग्र आंदोलन करने की चेतावनी दी है।
बाईट- संगीत झा, आंगनवाड़ी सेविका
बाईट- प्रह्लाद सिंह नेता एटीआईसीयू

Join us on:

Leave a Comment