संतोष तिवारी की रिपोर्ट :-
तेल लूट
मुजफ्फरपुर में तेल टैंकर पलट गया जिसके बाद पेट्रोल – डीजल लूटने की होड़ मच गई । जान जोखिम में डालकर कोई डिब्बे में तेल जमा करता दिखा तो कोई बाल्टी में पेट्रोल – डीजल लूट का वीडियो सामने आया है । जिसमें दिख रहा है कि पुलिसकर्मी ग्रामीणों को हटा रहा है , लेकिन भीड़ कुछ भी नहीं सुनती है । लोगों में तेल लूटने की होड़ मची रही ।
बोचहाँ थाना क्षेत्र के मुजफ्फरपुर दरभंगा फोरलेन एनएच 57 के एतवारपुर चौक के समीप की घटना है।
जहां रविवार को खड़े तेल टैंकर में तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी । जिसके बाद टैंकर गड्ढे में जा पलटा । घटना के बाद टैंकर से तेल गिरने लगा । तभी मौके पर स्थानीय लोगों के बीच तेल लूटने लगे ।
सूचना पर पहुंची बोचहा पुलिस ने घटना की जांच की । ट्रक और टैंकर को हाइवा क्रेन से बाहर निकालने की कवायद में जुट गई है । मौके से टैंकर चालक और ट्रक चालक भाग निकले हैं । घटना में एक अखबार विक्रेता गौरीकांत गंभीर रूप से घायल हो गया । उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है । घटना के बाद मौके पर अफरा – तफरी की स्थिति बन गई ।




