खाई में गिरी तेज रफ्तार कार, गई एक की जान, 3 की हालत नाजुक!

SHARE:

भागलपुर/ निभाष मोदी

बेकाबू तेज रफ्तार से आ रही कार गिरा कई फीट नीचे नदी में, मौके पर ही गई एक की जान, तीन की हालत नाजुक

गंभीर रूप से घायल एक को भागलपुर से किया गया पटना रेफर

भागलपुर । 26 फरवरी रविवार के सुबह बासुकीनाथ धाम से पूजा कर लौटने के क्रम में झारखंड के जरमुंडी के पास चार युवक कार हादसे का शिकार हो गए , दरअसल तेज रफ्तार कार पुल की रेलिंग को तोड़ते हुए कई फीट नीचे नदी में जा गिरी , चार युवकों में कार चालक गब्बर सिंह की मौके पर ही मौत हो गई थी, हादसे में घायल महागामा निवासी पवन सिंह का भागलपुर के मायागंज अस्पताल में इलाज चल रहा था लेकिन स्थिति की गंभीरता को देखते हुए उसे पटना रेफर कर दिया गया, अन्य दो युवक का स्थानीय अस्पताल में इलाज चल रहा है। मामले में बताया जा रहा है कि सभी चार युवक नशे की हालत में झारखंड के बाबा बासुकीनाथ मंदिर से पूजा करके लौट रहे थे तभी कार अनियंत्रित होकर पुल से नीचे कई फीट नीचे नदी में जा गिरी और कार के परखच्चे उड़ गए।

एक की गई जान एक की हालत नाजुक

महागामा का रहने वाला घायल पवन कुमार सिंह के फुफेरी भाई रितेश कुमार ने बताया कि घटना कैसे हुआ यह तो पता नहीं लेकिन हमलोगों को मोबाइल पर फोन आया तो हम लोगों को पता चला कि 4 लोगों की सड़क दुर्घटना में बुरी तरह घायल हो गए हैं तभी हम लोग घटनास्थल पर पहुंचे तो वहां देखा गाड़ी पूरी तरह चकनाचूर हो चुकी थी गाड़ी के परखच्चे उड़ चुके थे जो गाड़ी चालक थे उसकी मौत घटनास्थल पर ही हो चुकी थी उसके बाद तीनों लोगों को झारखंड के ही सदर अस्पताल में एडमिट किया गया था वही मेरे छोटे भाई पवन कुमार सिंह की स्थिति काफी नाजुक थी तो वहां के चिकित्सकों ने भागलपुर मायागंज अस्पताल रेफर किया तभी हम लोगों ने अपने भाई को भागलपुर के मायागंज अस्पताल लेकर आया लेकिन यहां के चिकित्सक ने भी उन्हें पटना रेफर कर दिया है अभी हम लोग उचित इलाज के लिए मायागंज अस्पताल से पटना लेकर जा रहे हैं।

सगे भाई ने कुछ भी बताने से किया इनकार

वही घायल पवन कुमार सिंह के अपने छोटे भाई ने इस सड़क दुर्घटना के बारे में कुछ भी बताने से कटते दिखे पहले तो उसने यह सड़क दुर्घटना मोटरसाइकिल से होने की बात कही उसके बाद उसने सारी बातें बताई वहीं उन्होंने कहा इस दुर्घटना में 4 लोगों से और मेरे भाई भी इसमें शामिल थे जिसकी हालत काफी नाजुक है हम लोग अभी भागलपुर इलाज के लिए लाए हैं लेकिन यहां से इसे रेफर कर दिया गया है अब हम लोग पटना लेकर जा रहे हैं।

तेज रफ्तार से डिवाइडर में टकराने से कार गिरी नदी में

वही कुछ प्रत्यक्षदर्शियों का कहना हुआ कि जिस चार पहिया वाहन पर के लोग सवार थे वह काफी तेज रफ्तार में था और रोड के डिवाइडर से टकराकर वह सीधे नदी में गिर गई जिससे कितना बड़ा सड़क हादसा हुआ, वहीं कुछ लोगों ने दबी जुबान में कहा शायद सभी नशे में धुत थे।

स्थानीय पुलिस से दिखाई तत्परता, घायल को पहुंचाया अस्पताल

स्थानीय पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर सड़क हादसे में घायल हुए लोगों को बाहर निकाला और अपनी तत्परता दिखाते हुए सदर अस्पताल में इलाज के लिए पहुंचाया वहीं एक की घटनास्थल पर ही मौत हो चुकी थी।

Join us on:

Leave a Comment