यक्ष्मा उन्मूलन कार्यक्रम के तहत डॉ, आशुतोष शरण और जसवीर शरण ने 25 मरीजों को लिया गोद!

SHARE:

धर्मेंद्र कुमार की रिपोर्ट

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के यक्ष्मा रोग उन्मूलन के लिए देश भर में अभियान चलाया जा रहा है जिसके तहत 2025 तक यक्ष्मा रोग को भारत से निजात दिलाना है ,इसी अभियान के तहत मोतिहारी के आईएमए अध्यक्ष डॉक्टर आशुतोष शरण और मशहूर स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉक्टर जसबीर शरण सरकार की योजना निश्चय मित्र के तौर पर जुड़कर 25 यक्ष्मा रोगियों को गोद लिया है और रोगियों के बीच पौष्टिक आहार का वितरण कर रोगियों के लिए राहत बनकर सामने आए है। बताते चले मोतिहारी में 3000 यक्ष्मा के रोगी है जिसमे 150 रोगियों को नियमित रूप से सदर अस्पताल के तरफ से दवाइयां उपलब्ध कराई जा रही है और अन्य रोगियों को भी दवाइयां दी जा रही है ।डॉक्टर आशुतोष शरण ने यक्ष्मा रोग के बारे में बताते हुए कहा की पौष्टिक आहार की कमी होने से यक्ष्मा रोगियों का वजन नही बढ़ पाता है और रोगी और बीमार होते चला जाता है ।

बाइट :—- डॉक्टर आशुतोष शरण आईएमए अध्यक्ष ,मोतिहारी
बाइट :—-डॉक्टर जसबीर शरण।

Join us on:

Leave a Comment