वैशाली- गड्ढे में डूबने से भाई बहन की मौत, उजड़ा परिवार, मचा चित्कार!

SHARE:

ऋषभ कुमार की रिपोर्ट

वैशाली के पातेपुर में जेसीबी से खोदे गए गड्ढे में डूबने से दो बच्चे की मौत हो गई। दोनों बच्चे की मौत हो जाने के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गया इधर घटना की जानकारी मिलने के बाद पातेपुर थाना के पुलिस अधिकारी ने दोनों बच्चे की शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल हाजीपुर भेज दिया है।

पैर फिसलने के कारण हुई हादसा

बताया गया है कि रविवार की दोपहर में फतेहपुर थाना क्षेत्र के मंडईडीह चौड़ में जेसीबी से खोदे हुए गड्ढे में डूब गया। जिसके कारण दोनों बच्चे की गड्ढे में ही मौत हो गई। हालांकि घटना के बाद स्थानीय गोताखोरों के द्वारा दोनों बच्चे का शव बाहर निकाला गया। घटना की जानकारी मिलने के बाद पातेपुर पुलिस ने दोनों बच्चे का शव कब्जे में ले लिया और पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल हाजीपुर भेज दिया है एवं मामले की जांच-पड़ताल शुरू कर दिया है।

दोनों मृतक है भाई बहन

पातेपुर थाना क्षेत्र के मंडईडीह गांव निवासी राजेश पटेल खेत मे फसल की पटवन कर रहे थे। इसी बीच उनके 10 वर्षिय पुत्र सोहन कुमार एवं 8 वर्षिय अर्चना कुमारी अपने पिता के पास गई थी। इसी बीच मे खेत के पगडण्डी रास्ते से दोनो मासूम भाई बहन घर जा रहा था इसी बीच अर्चना की पैर फिसल गया और पानी भरे गढ्ढे में डूबने लगी इसी बीच उसके भाई सोहन कुमार उसे बचाने गया तभी उसकी पैर फिसल गया और वह भी पानी में चला गया। गड्ढे में पानी अधिक होने के कारण दोनों भाई बहन की डूबने से मौत हो गई।

Join us on:

4 thoughts on “वैशाली- गड्ढे में डूबने से भाई बहन की मौत, उजड़ा परिवार, मचा चित्कार!”

Leave a Comment