कैमूर/भभुआ(ब्रजेश दुबे):
जिले के भगवानपुर प्रखंड के पढौती गांव में शुक्रवार को नव दुर्गा फुटबॉल टूर्नामेंट प्रारंभ हुआ
उद्घाटन मैच शिवशंकर फुटबॉल क्लब एवं डाक्टर अंबेडकर युवा फुटबॉल क्लब भेकास के बीच हुआ। टूर्नामेंट का उद्घाटन मुख्य अतिथि भगवानपुर बीडीओ मोहित कुमार, रेडक्रॉस सचिव प्रसून कुमार मिश्र, थानाध्यक्ष अनिल प्रसाद एवं मुखिया प्रतिनिधि मण्टू शुक्ल ने संयुक्त रुप से किया। इस अवसर पर अपने संबोधन में बीडीओ ने कहा कि खेल से व्यक्ति का शारीरिक एवं मानसिक विकास होता है सकारात्मक प्रवृत्तियों का विकास होता है। उन्होंने आयोजन समिति धन्यवाद देते हुए आयोजन की सफलता की कामना की। थानाध्यक्ष ने कहा कि फुटबॉल देश और दुनिया का सबसे लोकप्रिय खेल है। खेल बच्चों को सामूहिकता सिखाता है। मुखिया प्रतिनिधि ने गांव के खेल मैदान को खेलने योग्य बनाने के लिए किए गए प्रयासों का उल्लेख करते हुए आयोजन की सफलता की कामना की। आचार्य काशीनाथ मिश्र, जितेन्द्र मिश्र एवं दिवाकर मिश्र नै खैल की उपयोगिता पर विस्तार सै प्रकाश डाला। आयोजन समिति अध्यक्ष अनिल कुमार मिश्र नै बताया कि नाक आउट आधार पर खैलै जा रहे इस टूर्नामेंट में आठ टीम भाग ल रही हमिश्राइनल 17 फरवरी को खैला जाएगा। पोल जज कै रुप में सैनजित सिंह एवं राजू कुमार सिंह तथा लाईन्समैन धनंजय सुग्गा एवं विजय सिंह ने उल्लेखनीय भूमिका निभाई। रेफरी राजीव रंजन पाण्डेय पप्पू एवं सहायक जय प्रकाश मिश्र थै। पं. शांतेश्वर उपाध्याय, हरिनाथ प्रसाद, अभिषेक मिश्र, मुरारी यादव, अमन मिश्र आदि स्वयंसेवकों ने सराहनीय भूमिका निभाई। टूर्नामेंट का दूसरा मैच शनिवार को भगवानपुर एवं गोड़हन की टीमों कै बीच खैला जाएगा।




