सत्ता संरक्षित अपराधियों का गुंडा राज बिहार में फल फुल रहा – नेता प्रतिपक्ष!

SHARE:

रिपोर्ट – अमित कुमार

मुख्यमंत्री जी बिहार में आपका गुंडाराज फल-फूल रहा है। कांटी के पोठिया में छाई उठाव में ली जा रही रंगदारी के खिलाफ धरना दे रहे लोगों पर सत्ता संरक्षित अपराधियों ने गोलीबारी कर एक युवक की हत्या कर दी। इस मामले में मुख्यमंत्री जी आपके एक मंत्री पर भी आरोप लग रहा है। क्या अब भी आप कहेंगे कि बिहार में गुंडाराज का आगाज नहीं हुआ है?
मुख्यमंत्री जी आप तो कानून के राज की दुहाई देते हुए कहते है कि न किसी को फंसाया जाता है, न किसी की बचाया जाता है, फिर पोठिया मामले में एफआईआर दर्ज करने में पुलिस की आनाकानी और आरोपितों के नाम हटाने के लिए सत्ता-शीर्ष से दबाव क्यों बनाया जा रहा है? क्या यही आपका सुशासन व कानून का राज है? क्या इससे यह साबित नहीं हो रहा है कि आप दुशासनी राज के धृतराष्ट्र बन गए हैं?

Join us on:

Leave a Comment