बेटी के सामने ही पिता की गोलीमार कर हत्या, परीक्षा दिलाकर जा रहे थे!

SHARE:

रवि शंकर शर्मा :-

परीक्षा दिलाकर वापस जाते वक्त बाईक सवार बदमाशों ने की हत्या

बाढ़ थाना क्षेत्र के सकसोहरा रोड के नदावां गांव के स्थित पुलिया के पास कमलेश कुमार नामक व्यक्ति की गोली मारकर निर्मम हत्या कर दी गई, दो बाइक पर सवार करीब आधा दर्जन अपराधियों ने घटना को अंजाम दिया और फरार हो गये / कमलेश बाढ़ के अनुग्रह नारायण सिंह महाविद्यालय से अपनी बेटी की परीक्षा दिलवा कर अपने घर नालंदा जिला के बिंद थाना के धौलपुर लौट रहे थे, स्थानीय लोगों के द्वारा कमलेश को बाढ़ अनुमंडल अस्पताल इलाज के लिए लाया गया जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया/ घटना के बारे में मृतक की पुत्री का कहना है कि उसका परिवार वाले से ही जमीनी विवाद का मामला चल रहा है और उसकी चाची ने ही घटना को अंजाम दिलवाया है!

वाइट– रिंकी कुमारी मृतक कमलेश की पुत्री!

Join us on:

Leave a Comment