पंकज कुमार जहानाबाद।
भाकपा माले का लोकतंत्र बचाओ, देश बचाओ रैली और 11 वां महाधिवेशन की तैयारी को लेकर जत्था प्रचार निकाला गया।भाकपा माले द्वारा आयोजित होने वाली पटना के गांधी मैदान में लोकतंत्र बचाओ, देश बचाओ रैली और पार्टी के 11 वां महाधिवेशन की तैयारी को लेकर आज जिला के कई पंचायतों में जत्था प्रचार निकाला गया। जहानाबाद ग्रामीण के किनारी पंचायत में जत्था प्रचार निकाला गया जत्था प्रचार में भाकपा माले के जिला सचिव कामरेड श्रीनिवास शर्मा, ऐपवा नेत्री कामरेड कुंती देवी, भाकपा माले के जिला कमेटी सदस्य कामरेड अरुण सिंह यादव, आदि ने किया। वही जहानाबाद ग्रामीण के लरसा पंचायत में जत्था प्रचार का नेतृत्व जिला कमेटी सदस्य कामरेड दिनेश दास आदि ने किया। मोदनगंज के बंधु गंज पंचायत में जत्था प्रचार का नेतृत्व भाकपा माले के जिला कमेटी सदस्य सह बंधुगंज पंचायत के मुखिया कामरेड प्रदीप कुमार, युवा नेता कामरेड योगेंद्र यादव आदि के नेतृत्व में कई गांवों में जत्था प्रचार निकाला गया। जगह-जगह और गांव-गांव में नुक्कड़ सभा भी किया गया। नुक्कड़ सभा को संबोधित करते हुए माले जिला सचिव कामरेड श्रीनिवास शर्मा ने कहा कि 15 फरवरी 2023 को लोकतंत्र बचाओ देश बचाओ रैली पटना के गांधी मैदान में आयोजित होगी। इसी की तैयारी को लेकर आज जिला के कई प्रखंडों में जत्था प्रचार किया गया। और जगह-जगह पर नुक्कड़ सभा भी की गई। पार्टी के 11 वां महाधिवेशन 15 से 20 फरवरी तक पटना के श्री कृष्ण मेमोरियल हॉल में आयोजित होगी। महाधिवेशन में वामदलों के कई नेता खुला सत्र में शामिल होंगे। वही महागठबंधन के कई नेता भी कार्यक्रम में भाग लेंगे। पटना के गांधी मैदान में आयोजित होने वाली लोकतंत्र बचाओ, देश बचाओ रैली की तैयारी में जिला के प्रखंडों एवं पंचायत और गांव स्तर में मीटिंग बैठक तेजी से चल रही है। जत्था प्रचार भी प्रखंड व पंचायतों में तेजी से शुरू है। रैली में चलने के लिए गांव-गांव में मजदूर, किसानों, न्याय पसंद लोगों को शामिल होने के लिए न्योता दिया जा रहा है। नेताओं ने आगे कहा कि इस बार की रैली और महाधिवेशन ऐतिहासिक होगी। और सांप्रदायिक ताकतों से आर पार की लड़ाई को लेकर विचार विमर्श किया जाएगा। और सांप्रदायिक ताकतों को करारा जवाब दिया जाएगा।




