पंकज कुमार जहानाबाद
जहानाबाद में शराब बंदी की पोल खोलते एक तस्वीर सामने आई है। यहां अरवल डीएम के कथित ड्राइवर,पूर्व प्रमुख पति एवं मुखिया समेत चार लोगों को पुलिस ने शराब के नशे में घुत पकड़ा है। पुलिस ने चारों को हिरासत में लेकर थाना ले गयी जहां पूछताछ कर ब्रेथ एनालाइजर मशीन से शराब पीने की जांच कराई जा रही है। मामला नगर थाना क्षेत्र के ऊंटा मोड़ के समीप का है। दरअसल एक कार पर सवार होकर सभी लोग अरवल जिले के करपी से जहानाबाद तेज रफ्तार में आ रहे थे। तभी नाका नंबर एक के समीप चालक ने अपना संतुलन खो दिया जिससे गाड़ी अनियंत्रित हो गयी। अनियंत्रित होने के वावजूद कार चालक गाड़ी भागने की भरपूर कोशिश की लेकिन गाड़ी ऊंटा मोड़ के समीप नाले में फंस गई तभी मौके पर पुलिस पहुंच गई। पुलिस द्वारा तलाशी लेने के क्रम में पता चला कि कार सवार चार लोगों में तीन लोग शराब के नशे में घुत थे।

वही पकड़े गए लोगो के पास से एक बोलत देसी शराब भी बरामद किया गया है। पुलिस ने चारो को पकड़ कर थाने ले गयी जहां उनलोगों ने जमकर हंगामा किया। वही प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि गाड़ी इतनी तेज रफ्तार में थी कि लग रहा था कि कुछ घटना को अंजाम देकर भाग रहे थे। वही पकड़े गए पूर्व प्रमुख के पति राधेश्याम शर्मा ने बताया कि पकड़े गए लोगो मे अरवल डीएम के कथित ड्राइवर शैलेश कुमार,कयाल पंचायत के मुखिया निशांत शर्मा एवं करपी ब्लॉक के बड़ा बाबू मनोज कुमार सिंह शालिम है।इधर इस बाबत थानाध्यक्ष ने बताया कि ऊंटा मोड़ के समीप शराब के नशे में धुत इन लोगों के द्वारा काफी तेज रफ्तार से कार चलाई जा रही थी। कार रोककर तलाशी जब पुलिस ने लिया तो सभी शराब के नशे में धुत थे ।इस दौरान पुलिस ने जब उन लोगों को हिरासत में लेने का प्रयास किया तो सभी लोग कार से तेज रफ्तार से भागना चाहा कार नाला में घुस गया और पुलिस ने सभी को हिरासत में लेकर पूछताछ किया। पूछताछ के दौरान कोई मुखिया तो कोई पूर्व प्रमुख होने का पुलिस पर धौस दिखा रहा था तो कोई डीएम का ड्राइवर होने का धौस दे रहा था। फिलहाल पुलिस सभी लोगों को जांच कर कार्रवाई करने में जुटी हुई है।
Byte- प्रत्यक्षदर्शी
Byte निखिल कुमार,नगर थानाध्यक्ष, जहानाबाद




