बेगूसराय-जिले के टॉप 10 में से 2 अपराधी हथियार समेत गिरफ्तार!

SHARE:

प्रशांत कुमार की रिपोर्ट :-

बेगूसराय में पुलिस को उस वक्त एक बड़ी सफलता हाथ लगी जब गुप्त सूचना के आधार पर पटना एसटीएफ के सहयोग से दो कुख्यात टॉप 10 दो अपराधियों को दो देशी पिस्तौल व 11 कारतूस और एक बाइक के साथ गिरफ्तार कर लिया है। एसपी योगेंद्र कुमार ने बताया कि सूचना मिली थी की कुख्यात अपराधी अविनाश कुमार और आलोक कुमार रामदीरी गांव में हथियार के साथ छुपा है, इसी सूचना पर पटना एसटीएफ के सहयोग से रामदीरी गांव में छापेमारी की गई जहां से दोनों को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार अविनाश कुमार पर हत्या लूट रंगदारी के एक दर्जन से ज्यादा मामला दर्ज है, जबकि आलोक कुमार पर हत्या और आर्म्स एक्ट के मामले दर्ज हैं। एसपी ने बताया कि दोनों कुख्यात अपराधी है और जिले के टॉप टेन अपराधियों की सूची में शामिल था दोनों पर बिहार और झारखंड में हत्या लूट रंगदारी के मामले दर्ज हैं ‌। बदमाशों के पास से दो देशी पिस्तौल और कारतूस बरामद किया गया है। दोनों बदमाश हथियार के साथ किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की फिराक में थे लेकिन पुलिस ने उसे पहले ही गिरफ्तार कर लिया जिससे बड़ी घटना को टाल दिया गया है।

बाईट- योगेंद्र कुमार , एसपी बेगूसराय

Join us on:

Leave a Comment