रिपोर्ट- अमित कुमार!
पटना
एंकर :- शास्त्री नगर थाना क्षेत्र की बोर्ड कालोनी में उर्जा स्टेडियम के पास बुधवार को आधी रात बाद चेन लूट का विरोध करने पर बाइक सवार अपराधियों ने
चार लोगों को गोली मार दी। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है वारदात को अंजाम देने के बाद हमलावर फरार हो गए
सूचना मिलने पर थानाध्यक्ष रामशंकर सिंह दलबल के साथ मौके पर पहुंचे। इलाके की नाकाबंदी कर दी गई। हालांकि, अपराधियों का कोई सुराग नहीं मिला। गौरतलब
है कि 30 जनवरी को शास्त्री नगर थाना और राज्य पुलिस मुख्यालय से महज दो सौ मीटर की दूरी पर उज्ज्वल उर्फ धौनी की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।
बताया जाता है कि बाढ़ निवासी मनोज कुमार एक निजी चैनल में पत्रकार हैं वे यहां परिवार के साथ एजी कालोनी में रहते हैं। उनकी पत्नी बोरिंग रोड में हास्टल का संचालन करती हैं। बुधवार को आधी रात बाद मनोज पत्नी के साथ बुलेट बाइक से लौट रहे थे। उनके तीन स्टाफ स्कूटी पर समानांतर चल रहे थे उर्जा स्टेडियम गेट नंबर दो पर अपाचे सवार तीन बदमाशों ने उन्हें ओवरटेक
कर रोका और पिस्टल भिड़ा दी। इसके बाद जबरन मनोज और उनकी पत्नी के गले से सोने की चेन व जेवरात छीनने लगे विरोध करने पर अपराधियों ने अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी, जिसमें चार लोग गोली लगने से घायल हो गए। थानाध्यक्ष के मुताबिक, घायल लोगों को हाथ, पैर, पीठ और कमर के नीचे गोली लगी है गोली लगते ही वे जमीन पर गिर पड़े इसके बाद अपराधी हवा में गोलियां
दागते भाग निकले। सभी घायल खतरे से बाहर हैं।




