उज्ज्वल प्रिंस की रिपोर्ट –
कटिहार के कोढ़ा थाना क्षेत्र के भटवाड़ा पंचायत NH 81 पर अज्ञात अपराधियों द्वारा एक 22 वर्षीय युवती की गोली मारकर हत्या कर दी गई ,युवती की सरेराह के हत्या के बाद इलाके में सनसनी है अब जो खबर सामने आ रही युवती की पहचान कटिहार पुलिस लाइन में पदस्थापित सिपाही प्रभा कुमारी के रूप में हुई है हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हो पाई है प्रथम दृष्टया जो मामला सामने आ रहा है उसमें प्रेम प्रसंग का मामला सामने आ रहा है ,युवती प्रभा को कनपटी में गोली मारी गई है घटना के बाद कोढ़ा पुलिस युवती के शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है अपराधियों की क्या मंशा थी और क्यों गोली मारी इस विषय में कुछ आधिकारिक पुष्टि नहीं हो पाई है
बाइट__ स्थानीय




