प्रशांत कुमार ब्यूरो चीफ
बेगुसराय जिले के बखरी प्रखंड कार्यालय में जिला मुखिया संघ के आवाहन पर एक दिवसीय धरना दिया गया जिसमें बेगूसराय सदर प्रखंड के परना पंचायत के मुखिया वीरेन्द्र कुमार शर्मा की अपराधियों के द्वारा 2 फरवरी को निर्मम हत्या कर दिया था इस घटना के बाद मुखिया संघ की ओर से आश्रितों को नौकरी परिवार को सुरक्षा देने का की मांग लगातार किया जा रहा है। धरना के माध्यम से बेगूसराय प्रखंड अंतर्गत परना पंचायत के मुखिया वीरेन्द्र कुमार शर्मा की निर्मम हत्या की निंदा किया जा रहा है और मृतक मुखिया विरेन्द्र कुमार शर्मा की पत्नी को सरकारी नौकरी तथा 50 लाख मुआवजा देने की मांग मुखिया संघ के द्वारा किया जा रहा है, इसके साथ ही अपराधियों को अविलंब गिरफ्तारी कर स्पीडी ट्रायल के माध्यम से पीड़ित परिवार को न्याय दिया जाय, जिले के सभी मुखिया को सुरक्षा की गारंटी तथा सशस्त्र लाइसेंस निर्गत किया जाए जिले के सभी थाना अध्यक्ष स्थानीय मुखिया से समवन्य स्थापित कर पंचायत की समस्याओं से मुखिया की परेशानी एवं और असुरक्षा में मदद करें, पीड़ित परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित किया जाय इस मौके पर उपस्थित धरना स्थल पर बखरी प्रखंड प्रमुख शिवचंद्र पासवान, उप प्रमुख प्रतिनिधि बलराम सिंह कुशवाहा, जिला परिषद सदस्य घनश्याम राय, अमित देव, बागवान पंचायत के मुखिया योगेंद्र राय , जनार्दन यादव मुखिया बहुआरा, देवेंद्र कुमार मुखिया चकचनरपत,मीरा देवी मुखिया मोहनपुर जीवो देवी आरएस मुखिया , पार्वती देवी पार्वती वार्ड सदस्य बहुआरा,सुनीता देवी वार्ड सदस्य बहुआरा , मुकेश सदा पंचायत समिति सदस्य चकचनरपत ,हरी सदा मोहनपुर ,वार्ड पार्षद महेंद्र सदा मोहनपुर, मनोज सदा डरहा , केशव मिश्रा प्रतिनिधि पंचायत समिति सदस्य, राजीव कुमार वार्ड सदस्य प्रतिनिधि चकमीद, संजीत महतो प्रखंड अध्यक्ष वार्ड सदस्य संघ के अशोक राम पंच चकमीद , अजीत कुमार उप मुखिया,के आलेवे सैकड़ों की संख्या में मुखिया संघ जनप्रतिनिधि मौजूद थे धरना के बाद 5 सदस्य प्रतिनिधि मंडल ने पदाधिकारियों को मांग पत्र सोपा




