आशुतोष पांडेय की रिपोर्ट
भोजपुर जिले में पिछले 24 घंटे से आयकर विभाग ने खलबली मचा दिया है ।जहां एक तरफ जदयू के भोजपुर बक्सर के एमएलसी राधाचरण साह और सेठ जी के विभिन्न ठिकानों पर आयकर विभाग ने छापेमारी किया था। जो अभी भी जारी है। वहीं अब दूसरी तरफ आयकर विभाग ने शहर के विभिन्न नर्सिंग होम पर भी छापेमारी शुरू कर दी है ।नवादा थाना क्षेत्र के डॉक्टर रश्मि सिंह के निजी क्लिनिक पर जहां एक तरफ आयकर विभाग ने छापा मारा, वहीं दूसरी तरफ दूसरी टीम ने आरा के जीरोमाइल स्थित कौशल्या समय हॉस्पिटल पर भी छापा मारा है। आयकर विभाग की छापामारी को ले जिले के चिकित्सकों के क्लीनिक पर हड़कंप की स्थिति देखी जा रही है। कई चिकित्सकों ने अपने निजी क्लीनिक को बंद भी कर दिया है। वहीं आयकर विभाग लगातार छापेमारी अभियान जारी रखे हुए हैं ।आयकर विभाग के लगातार भोजपुर जिले में छापेमारी को ले हड़कंप मचा हुआ है। हाला की छापेमारी कर रहे आयकर विभाग के अधिकारी मीडिया से गुरेज करते हुए दिखे।




